धवन-रोहित का अर्धशतक, दोनों ने 150+ रन की साझेदारी की

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज के चौथे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन क्रीज पर हैं। दोनों ने 15वीं शतकीय साझेदारी की। धवन ने करियर का 28वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने छह मैच बाद अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी ओर, रोहित ने करियर का 40वां अर्धशतक लगाया।

रोहित-धवन ने इस मैच में 12 रन की साझेदारी करते ही सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को रनों की साझेदारी के मामले में पीछे छोड़ दिया। सचिन-सहवाग ने साझेदारी में 4387 रन बनाए थे। रोहित-धवन अब दोनों भारत के लिए साझेदारी में रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। पहले पायदान सचिन और सौरव गांगुली की जोड़ी है। दोनों ने 8227 रन जोड़े थे।

रोहित ने कोहली के साथ भी चार हजार से ज्यादा रन जोड़े

रनखिलाड़ी
8227सचिन-गांगुली
4389रोहित-धवन
4387सचिन-सहवाग
4332द्रविड़-गांगुली
4328रोहित-कोहली

भारत ने टीम में चार और ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए

इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने टीम में चार बदलाव किए। अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी टीम से बाहर हैं। धोनी को आराम दिया गया है। उनकी जगह ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करेंगे। युजवेंद्र चहल, लोकेश राहुल और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव करते हुए मार्क्स स्टोइनिस की जगह एश्टन टर्नर और नाथन लियोन की जगह जेसन बेहरेनडॉर्फ को टीम में लिया।

राहुल टीवी चैट शो विवाद के बाद पहली बार अंतिम एकादश में शामिल किए गए। उन्होंने पिछला वनडे सितंबर 2018 में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे। राहुल और हार्दिक पंड्या को करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों पर से निलंबन हटा लिया गया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर।
 

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी, झाए रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एडम जम्पा

कोहली की कप्तानी में 50वां मैच जीत सकता है भारत

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में उसकी नजर ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीतने पर होगी। टीम इंडिया यदि यह मैच जीत जाती है तो बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए भी यह एक उपलब्ध होगी। विराट की अगुआई में टीम इंडिया ने अब तक 66 वनडे खेले हैं। इनमें से उसे 49 में जीत हासिल हुई है, जबकि 15 में हार मिली है। एक मैच टाई और एक बेनतीजा रहा है।

  • रोहित-धवन ने सचिन-सहवाग के 4387 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया
  • भारत ने चार बदलाव किए, राहुल छह महीने बाद टीम में शामिल
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!