कैप्‍टन अमरिंदर ने PM मोदी से कहा, ‘अभिनंदन को रिसीव करने जाना मेरे लिए सम्‍मान की बात होगी’

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान आज भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपेगा. विंग कमांडर अभिनंदन पंजाब स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्‍ते भारत आएंगे. ऐसे में पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामांकित करते हुए एक ट्वीट किया है. इसमें उन्‍होंने कहा है, ‘मैं विंग कमांडर अभिनंदन को रिसीव करने वाघा बॉर्डर पर जाउंगा. यह मेरे लिए सम्‍मान की बात होगी।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा है, ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, मैं लगातार पंजाब में सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहा हूं और मैं मौजूदा समय अमृतसर में हूं. मुझे ज्ञात हुआ है कि पाकिस्‍तान सरकार ने विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर की ओर से रिहा करने का फैसला लिया है. यह मेरे लिए सम्‍मान की बात होगी कि मैं उन्‍हें वाघा बॉर्डर पर रिसीव करने जाऊंगा.’ कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि विंग कमांडर अभिनंदन और उनके पिता भी नेशनल डिफेंस एकेदमी (एलडीए) से पढ़े हैं, जहां से मैं भी पढ़ा हूं।


https://twitter.com/capt_amarinder/status/1101132713468284931

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तनाव के मद्देनजर राज्य के कुछ सीमावर्ती गांवों का दौरा किया है. पाकिस्‍तानी सेना द्वारा बुधवार को हिरासत में लिए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर पायलट अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी. उन्‍हें वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान भारत को सौंपेगा. इसके लिए वाघा बॉर्डर पर उनके स्‍वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है।

वायुसेना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को लेने वाघा सीमा जाएगा, जिन्हें पाकिस्तान ने एक हवाई संघर्ष के दौरान हिरासत में ले लिया था. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को सौंपेगा या भारतीय अधिकारियों को।

अभिनंदन का मिग-21 विमान बुधवार सुबह पाकिस्तान के हमले को रोकने के दौरान हवा से जमीन पर आ गया था. उसके बाद से वह पाकिस्तान में हैं. अभिनंदन ने पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि अभिनंदन को सद्भाव के तौर पर शुक्रवार को रिहा किया जाएगा।

विंग कमांडर अभिनंदन आज पंजाब स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्‍ते पाकिस्‍तान से भारत आएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!