भारत पाकिस्तान के बीच तनाव, चीन ने उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कीं कैंसिल

भारत पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए चीन (China) ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान (Pakistan) से आने वाली और पाकिस्तान (Pakistan) जाने वाली सभी फ्लाइट्स चीन ने कैंसिल (Flights Cancel) कर दी हैं। चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि तनाव की वजह से चीन ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाले अपने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को रीरूट किया है।

बता दें कि भारत के साथ तनाव के चलते पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा है। पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र गुरुवार को बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान की रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के भीतर और बाहर की सभी अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक उड़ानों को अगले नोटिस तक रद्द कर दिया गया। इस वजह से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच प्रमुख मार्ग बाधित हो गए हैं और दुनिया भर में हजारों यात्री फंस गए हैं।
चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) के मुताबिक मध्य पूर्व से आने वाली उड़ानें जो आमतौर पर पाकिस्तान और पाकिस्तान-भारत की सीमा को पार करती हैं, उन्हें चीन जाने के लिए भारत, म्यांमार या मध्य एशिया के रास्ते चीन में प्रवेश करना होगा। नॉर्थ चाइना एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट ब्यूरो की ओर से ग्लोबल टाइम्स को भेजे गए एक बयान के मुताबिक, बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कनेक्टिंग फ्लाइट्स सहित बुधवार और गुरुवार को पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!