केंद्रीय मंत्री बोले- ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के 12 दिन बाद बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बीच देश के तमाम राजनीतिक दलों ने देश की वायुसेना की तारीफ की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर वायुसेना को सलाम किया तो नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक-एक कतरा खून का हिसाब होगा। उन्होंने वायुसेना की इस कार्रवाई को शुरुआत बताया है। साथ ही शेखावत ने कहा कि ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज तड़के वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जबर्दस्त बमबारी कर आतंकियों के ठिकाने तबाह किए है।

दरअसल, 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर पाकिस्तानी आतंकी सगठन जैश-ए-मोहम्मद ने फिदायीन हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही देश में आक्रोश की लहर थी। इस आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमान आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसे। इन विमानों ने बालाकोट और चकोटी में एक हजार किलो के बम गिराए। इस हमले में जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया।

Image result for iaf strikes

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- ये मोदी का हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। एक एक कतरा खून का हिसाब होगा। ये तो एक शुरुआत है.. ये देश नहीं झुकने दूंगा।

उमर अब्दुल्ला बोले- भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वाह-अगर यह सच है तो किसी भी तरह की कल्पना से परे है। मगर हम आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सिर्फ निंदा करने वाली मजबूर सरकार नही है।अपितु जोरदार तत्काल जवाब देंने वाली मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को सलाम। भारत की वायु सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए जैश के POK और पाकिस्तान की सीमा में बने आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ये है आतंक का मुंहतोड़ जवाब।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!