थाने से चन्द कदमो की दूरी पर युवक को पीट-पीट कर मार डाला

अमेठी में खाकी जो खुलेआम चुनौती देते हुए बेख़ौफ़ दबंगो ने कोतवाली से महज 200 मीटर दूर आपसी विवाद के चलते एक युवक की लाठी डंडो पीटकर हत्या कर दी देर रात हुई घटना के बाद पुलिस को भनक तक नहीं लगी, जिसके बाद नाराज लोगों ने सुबह युवक के शव को ठेले पर लादकर कोतवाली की तरफ चल दिए कोतवाली की तरफ हजारों लोगों के साथ शव आने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा पुलिस ने तीन नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि घटना का मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है तनाव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है इस पूरे मामले पर अमेठी एसपी ने कहा कि मामले की जांच में जुट गए हैं। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित फल मंडी का है जहाँ के रहने वाले 22 वर्षीय नवाब का मोहल्ले के ही रहने वाली नुमिरा से आपसी विवाद चल रहा था युवक के परिजनों की माने तो देर रात नुमिरा ने नवाब को फोन कर अपने घर बुलाया जिसके बाद घर मे मौजूद लोगों ने प्लान के तहत बेरहमी से युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद घटना का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है युवक की हत्या के बाद अमेठी पुलिस पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है जिस जगह पर हत्या हुई वो सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है जहाँ से एसपी आफिस, डीएम आवास, कोतवाली और क्राइम ब्रांच ऑफिस से महज 200 मीटर दूर है लेकिन 10 घंटे बाद भी पुलिस को घटना की जानकारी नही हुई।

सरे बाजार युवक की हत्या हो गई लेकिन एसपी ने मौके पर पहुँचना मुनासिब नहीं समझा हजारों लोग ठेले पर लादकर युवक के शव को कोतवाली पहुँचे इस पूरे मामले पर अमेठी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जी रही है पीड़ित की तहरीर मिल गयी है जल्द कार्यवही होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!