नागरिकता संशोधन कानून का 11 राज्यों में हो रहा विरोध प्रदर्शन

Uncategorized देश

नागरिकता संशोधन कानून का 11 राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वामदलों और मुस्लिम संगठनों के भारत बंद में ज्यादातर जगह लोगों ने शंतिपूर्वक सड़कों पर उतरे, लेकिन उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात और कर्नाटक में हिंसा, आगजनी और पथराव की घटना हुई, देश भर में अलग-अलग जगहों से पांच हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
उत्तरप्रदेश में 102 जगह सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वही लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने 40 वाहन और 2 पुलिस चैकी में आग लगा दी। यूपी में धारा 144 लागू है। वही प्रदर्शन कारियों को पुलिस ने तीन हजार लोगों को हिरासत में लिया और 65 लोगों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ में तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की गई। इसी दौरान एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। तीन और लोगों को गोली लगी है, जो अस्पताल में भर्ती है। बनारस में भी बड़े पैमाने पर पथराव हुआ। वहीं, असम में प्रदर्शन और हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा 9 दिन बाद बहाल की गई।
वहीं दिल्ली के 10 से ज्यादा इलाकों में इंटरनेट एसएमएस और कॉलिंग सेवाएं 4 घंटे बंद रही। देश भर में अलग-अलग जगहों पर पांच हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। वही दिल्ली में प्रदर्शन की वजह से कई एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को एयरपोर्ट तक पहुंचने में असमर्थ रहे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बताया कि इस वजह से आईजीआई से कुछ उड़ानों पर असर पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि दृश्यता कम होने की वजह से 5 फ्लाइट डायर्वट करनी पड़ीं, जबकि 12 उड़ानों में देरी हुई।
अहमदाबाद के शाह आलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को पुलिस के जवानों पर पथराव किया था। इस हमले में एक डीसीपी, एक एसीपी समेत 21 पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में 5 हजार लोगों पर ईसनपुर थाने में केस दर्ज हुआ है, जिसमें हत्या की साजिश, शासकीय कार्य में बांधा डालने जैसी धाराएं लगाई गईं। शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद शहजाद खान समेत 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक
मंगलौर और दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर को रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। बेंगलुरु में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। मंगलौर में बस सेवा बंद कर दी गई है। शहर में धारा 144 अब 22 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। मंगलौर में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी। पथराव में 20 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस की फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। उधर, बेंगलुरु में प्रदर्शन और हिंसा के मामले 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक के मेंगलुरू कमें देर शाम पुलिस फायरिंग में दो लोग मारे गए। उनके नाम जलील कुदोली और नौशीन बताए जा रहे हैं। राजद ने नागरिकता कानून के खिलाफ शनिवार को प्रदेश में बंद बुलाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह कानून असंवैधानिक और मानवता विरोधी है। इससे भाजपा का विभाजनकारी चरित्र सामने आ गया है। वही चेन्नई में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 600 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें अभिनेता सिद्धार्थ और संगीतकार टीएम कृष्णा भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *