भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर कोलकाता में आयोजित रोड शो और उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों से चर्चा के सत्र का होटल जे डब्ल्यू मैरियट में दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभारंभ किया।शुभारंभ अवसर पर आईटीसी समूह के अध्यक्ष व एमडी संजीव पुरी, मध्य प्रदेश बिरला ग्रुप के एमडी व सीईओ संदीप घोष,टाटा स्टील्स के एमडी संदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में मध्य प्रदेश में औद्योगिक विस्तार के लिए उपलब्ध अधोसंरचना, सुविधाओं व अन्य संभावनाओं पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र सिंह ने प्रदेश में निवेश नीति और अवसरों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संघ की पहली पसंद संजय भाई जोशी, – विश्वसनीय सूत्र, संजय जोशी संघ के संगठनात्मक महारथी, हो सकती है भाजपा के पुराने चाणक्य की Entry
संजय जोशी का आरएसएस के साथ संबंध दशकों पुराना है। उन्होंने 80 के दशक में नितिन गडकरी के साथ नागपुर में संघ के माध्यम से काम करना शुरू किया। मैकेनिकल…