संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने लसूडिया मोरी तालाब का निरीक्षण किया

Uncategorized प्रदेश


तालाबों की सीमाओं से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
इंदौर :
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने एबी रोड स्थित लसुडिया मोरी तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब में पानी की आवक को देखा। उन्होंने इस तालाब के सीमांकन के बाद सीमा चिन्ह (मुनारे) लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जिले के सभी तालाबों के सीमांकन के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि जिले के अधिकांश तालाबों के सीमांकन का कार्य पूरा हो गया है। शेष तालाबों के सीमांकन का काम भी शीघ्र पूरा हो जाएगा। संभागायुक्त श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि सभी तालाबों के सीमांकन के पश्चात सीमा चिन्ह (मुनारे) लगाने का कार्य किया जाए। सभी तालाबों की सीमाओं में आने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए। उन्होंने लसूडिया परमार तालाब के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पवन जैन भी मौजूद थे। उन्होंने सीमांकन के कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *