महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है – फायदे, ब्याज दर, नियम, आवेदन प्रक्रिया

Uncategorized देश

महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते महिलाओं को बड़ा तोहफा देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओ को सेविंग करने का मौका मिलेगा। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होना जरूरी है। जैसे कि Mahila Samman Bachat Patra क्या है? इसमें कितने पैसे जमा कर सकते हैं? और कितनी ब्याज दर मिलेगी? सभी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर ज्यादा फायदा प्रदान करने के लिए 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 2023-24 बजट पेश करते महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र में आप 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। जिसके बाद आपको आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5% की दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इस योजना निवेश किया गया पैसा 2 साल तक जमा रहेगा और उसके बाद ब्याज सहित आपकी सारी रकम आपको वापस कर दी जाएगी।

भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खुलवा सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस योजना को खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी प्राप्त होगी। आपको बता दें कि महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही सरकार की काफी सराहना की जा रही है।

केंद्र सरकार ने शुरू की महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में महिलाएं सालाना 2 लाख रुपए तक जमा कर सकती है। महिला सम्मान बचत पत्र में 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। जिसमें हर साल महिलाओं को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज प्राप्त होगा। इस खाते को डाकघर में 3 अप्रैल 2023 से खोला जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 31 मार्च 2025 तक ही मान्य रहेगी। संचार मंत्रालय डाक के सहायक निदेशक देवेंद्र शर्मा ने पत्र जारी किया है और कहा कि महिलाओं को इस योजना के माध्यम से निवेश करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। अधिसूचना के अनुसार ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित किया जाएगा और लाभार्थी के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। जमा राशि से अधिकतम 40 फीसदी राशि को 1 वर्ष के बाद निकाला जा सकता है। परिपक्वता से पहले खाते को बंद नहीं किया जा सकता है। अगर समय से पहले ही खाता बंद कर दिया जाता है। तो मूल राशि पर ब्याज प्राप्त नहीं होगा।

महिला सम्मान बचत पत्र 2023 की पूरी जानकारी
आर्टिकल का नाम-Mahila Samman Bachat Patra,घोषणा की गई वित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा
श्रेणी केंद्र सरकार योजना- लाभार्थी देश की महिलाएं और लड़कियां,उद्देश्य महिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना साल 2023,आवेदन प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं. आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च होगी.
Mahila Samman Bachat Patra Yojana का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को नई बचत योजना में 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना है। ताकि महिलाएं इस बचत पत्र में निवेश कर अपने भविष्य के लिए सेविंग कर सके। इस योजना के तहत किसी भी महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। और आवश्यकता पड़ने पर बीच में ही कुछ पैसा निकाला भी जा सकता है। मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *