भोपाल| मध्य प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है| एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की गई है| राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं| सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं| जारी सूची में ज्यादातर अफसरों के पुराने तबादला आदेश को संसोधित कर कुछ को नई पोस्टिंग दी गई है, तो वहीं कुछ अफसरों के तबादला आदेश निरस्त करते हुए यथावत रखा गया है|