इंदौर:विश्व योग दिवस के अवसर पर आज इंदौर में मुख्य आयोजन एपीटीसी ग्राउंड पर साधकों ने योग किया। यहां पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार और शहरवासी भी शामिल हुए। सभी सुबह 7 बजे ही यहां पहुंच चुके थे। प्राणायाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी यहां दिखाया गया। इसके बाद सभी ने योग किया। यहां बच्चों महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने भी योग किया।
महिलाओं-बुजुर्गों ने भी योग किया।
योग के लिए एपीटीसी ग्राउंड में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग भी इकट्ठा हुए।
बच्चों ने भी योग प्रदर्शन किया।