गांधी जयंती पर ‘गोडसे जिंदाबाद’ ट्रेंड होने पर भड़के वरुण गांधी, कहा- ऐसे लोग ही कर रहे देश को शर्मसार

देश

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन करने वालों की आलोचना की। वरुण ने कहा कि ऐसे लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।

वरुण ने ट्वीट किया, “भारत हमेशा से एक आध्यात्मिक शक्ति रहा है लेकिन यह महात्मा थे जिन्होंने हमारे राष्ट्र की आध्यात्मिकता को आकार दिया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जो लोग गोडसे जिंदाबाद कह रहे हैं वे राष्ट्र को शर्मसार कर रहे हैं।” महात्मा गांधी की जयंती पर ट्विटर पर “नाथूराम गोडसे जिंदाबाद” के ट्रेंड होने से आहत लोकसभा सदस्य वरुण ने यह टिप्पणी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *