आज का राशिफल 7 अगस्त, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

धर्म-कर्म-आस्था

शास्त्रों की बात

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सरकारी कामों से लाभ की प्राप्ति होगी। अपने विचारों को दूसरों के सामने व्यक्त करने में परेशानी होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही गलतफहमी को शीघ्र दूर करें।
उपाय- हाथ में लाल रंग की मौली बांधे।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार में पूरी मेहनत के बाद भी निर्धारित लाभ की प्राप्त नहीं होगी, जिस कारण मन उदास रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी आज कार्यस्थल पर संभल कर काम करने की आवश्यकता है।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार में निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर आज विचार किया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, उनको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाना चाहिए।
उपाय- केले के पेड़ पर जल अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बिना किसी कारण मन विचलित रहेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, स्थिति को समझने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देना उचित होगा। अचानक यात्रा तनावपूर्ण और नुकसानदायक हो सकती है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी बुद्धि और तार्किक क्षमता के बल पर विपरीत चल रही परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर पाने में सक्षम रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने मित्रों और शत्रुओं की पहचान अवश्य कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। घर की सज्जों-सज्जा में पैसा व्यय करेंगे। भौतिक सुखों की कमी नहीं होगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बनेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन का अधिकतम समय आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यतीत करेंगे। आंख मूंद कर किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आय के स्त्रोत एक से अधिक होंगे। पुरानी चल रही बीमारी में आज थोड़ा आराम महसूस करेंगे।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण वैचारिक मतभेद शुरू हो सकता है, अपनी वाणी पर अंकुश लगाने का प्रयास करें अन्यथा छोटी सी बात बड़ा रूप धारण कर सकती है।
उपाय- काले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा मंदा असर देगा। शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। विशेषकर बच्चों का खेलते समय ध्यान रखें, चोट लगने की सम्भावना है। खानपान पर संयम रखें।
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *