आज का राशिफल 7 जुलाई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

धर्म-कर्म-आस्था

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। रुके सरकारी कार्यों में गति प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। संतान की समस्यों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ परेशानियों भरा होगा। किसी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपने विचारों को दूसरों के सामने व्यक्त करने में परेशानी आयेगी।
उपाय- चांदी के पात्र में जल ग्रहण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रोजमर्रा के जीवन में कुछ बदलाव हेतू सकारात्मक कदम उठाएंगे। विद्यार्थी शिक्षा के प्रति जागरूक दिखाई देंगे। व्यापार में मन लगा कर मेहनत करने से सफलता की प्राप्ति होगी।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कल्पनाओं की दुनिया से बाहर निकलने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी में किसी भी प्रकार का गलत निर्णय लेने से बचें। अकस्मात धन की प्राप्ति होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज काम में खूब मन लगेगा। व्यापार में कोई नया सौदा हाथ लग सकता है। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। आज रुका पैसा वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज संतान के साथ उस के किसी रचनात्मक कार्य में भाग लेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के विवाह के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपके अंतर्मुखी स्वभाव से कार्यं आपके मन में चल रहे विचारों के बारे में पता लगा पाना किसी के लिए बहुत ही मुश्किल होगा। वाहन सावधानी से चलायें, दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्र के द्वारा बोली गयी कोई बात आपके आहत कर सकती है। महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मददगार साबित होगी। व्यापार में साझेदार की गलती के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- नीम के पेड़ की सेवा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *