भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज नंबर -1 बल्लेबाज है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल कर लिया। मिताली लाखों लड़कियों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनकों देख कई मां-बाप ने अपनी बच्चियों को क्रिकेट खेलने की मंजूरी है। मिताली राज ने महिला टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं मिताली ने आज (शनिवार) एक इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 22 साल पूरे कर लिए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ किया था डेब्यू
मिताली राज ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। ऐसे में आज उनको 22 साल पूरे हो गए। वहीं उन्होंने एक मुकाम हासिल किया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऐसा किया है। सचिन का करियर 22 वर्ष 91 दिन का रहा। उन्होंने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया है। वहीं आखिरी मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ 18 मार्च 2012 को खेला था।
छह हजार रन पूरे
मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह हजार रन बनाए हैं। वहीं ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 रन के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।