कांग्रेस का हाथ उदित राज ने थामा

Uncategorized राजनीति

उदित राज ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा ने टिकट काटा तो उदित राज ने थामा कांग्रेस का हाथ

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर सांसद रहे उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उनकी जगह पर भाजपा ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गायक हंसराज हंस को उम्मीदवार बना दिया था। तब उदित ने कहा था कि मैं समझ नहीं पा रहा कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उन्हें उत्तर प्रदेश की किसी सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *