लक्ष्मण सिंह गौड़ की बारहवीं पुण्यतिथि पर किया संगोष्ठी का आयोजन

Uncategorized प्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की 12 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से पद्मश्री महेश शर्मा, शिव गंगा अभियान झाबुआ के और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन मौजूद थे।
स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ और पद्मश्री महेश शर्मा सहित सत्यनारायण सत्तन ने दीप प्रज्वलित कर लक्ष्मण सिंह गौड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पद्मश्री महेश शर्मा और सत्यनारायण सत्तन ने अपना उद्बोधन दिया। इस दौरान स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की वीडियो भी दिखाया गया। इस दौरान स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की पत्नी महापौर मालिनी गौड़ ने पत्रकारों को बताया कि लक्ष्मण जी की यह बारहवीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। 2008 में रोड एक्सीडेंट में मृत्यु होने के बाद लगातार उनकी स्मृति में समरसता के यज्ञ कराते आए हैं और आज व्याख्यानमाला की शुरुआत की है। महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि शिक्षा मंत्री होने के कारण लक्ष्मण सिंह गौड़ ने शिक्षकों के लिए बहुत अच्छा काम किया। महेश शर्मा ने लक्ष्मण सिंह गौड़ के साथ बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया। लक्ष्मण सिंह गौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *