भारत पर्व 2020 दिल्‍ली के लालकिला मैदान में शुरू

Uncategorized देश

भारत पर्व 2020 दिल्‍ली के लालकिला मैदान में शुरू हो गया है। शुक्रवार तक चलने वाले भारत पर्व का उद्देश्‍य लोगों को देश के विभिन्‍न पर्यटन स्‍थलों की यात्रा के लिए प्रोत्‍साहित करना और उनमें देखो अपना देश की भावना पैदा करना है। इस वर्ष पर्व का विषय है. एक भारत श्रेष्‍ठ भारत और महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती। जानकारी के मुताबिक यह दोपहर बारह बजे से रात दस बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। भारत पर्व में आम लोगों के लिए कई आकर्षण के केन्‍द्र हैंए इनमें गणतंत्र दिवस की झांकीए सशस्‍त्र बलों के बैंड के अलावा लोग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठा सकते हैं। इसमें 50 से अधिक फूड स्‍टॉलए 75 से अधिक शिल्‍प से संबंधित पवेलियन के अलावा राज्‍यों और मंत्रालय द्वारा 27 थीम पवेलियन भी स्‍थापित किये गये हैं। भारत पर्व में प्रवेश निरूशुल्‍क हैए लेकिन लोगों को प्रवेश के लिए अपना पहचान.पत्र दिखाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *