पहलगाम हमला: उप्र डीजीपी ने दिए नेपाल सीमा और टोल प्लाजा पर जांच बढ़ाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्य में कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों और विक्रेताओं के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी छात्रों को परेशान करने की कई खबरें आई है। बयान के मुताबिक डीजीपी ने प्रभावी जांच और सीमा और टोल प्लाजा पर उचित पुलिस व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं।

कुमार ने कहा कि नेपाल सीमा पर महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर जिलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा चेक पोस्टों पर निगरानी और सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तत्काल प्रदेश के सभी जिलों में अपनी कड़ी निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट/जिले के सभी मॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन स्थलों तथा सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस और नए किराएदारों का सत्यापन किया जाए।

कुमार ने कहा कि सभी सोशल मीडिया मंच पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी तरह की भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट का तुरंत खंडन किया जाए और उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!