पाकिस्तान के ड्रोन हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। 9 मई की रात को भी पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की और ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन देखे गए हैं, जो नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा कर सकते हैं।

फिरोजपुर में लोग घायल
पाकिस्तान से आए एक ड्रोन ने पंजाब के फिरोजपुर स्थित एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिससे एक स्थानीय परिवार का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई है और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा एक घर पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि सेना की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट किए गए पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा खाई फेमे के गांव में एक घर पर गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस ने बताया कि लखविंदर सिंह और उनकी पत्नी तथा भाई मोनू सिंह को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लखविंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।

PIB की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बल उच्च सतर्कता बरत रहे हैं और सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम के माध्यम से ट्रैक कर हवा में ही नष्ट किया जा रहा है। स्थिति पर निरंतर और कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा जहां आवश्यकता हो, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा क्षेत्र के नागरिकों को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से घबराने के बजाय सतर्क और सजग रहने की अपील की गई है।

26 जगहों को बनाया टारगेट
ANI की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर में बारामुल्ला से लेकर दक्षिण में भुज तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें नागरिक और सैन्य ठिकानों के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाले संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!