देश के 24 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर के 24 हवाई अड्डों को 15 मई सुबह 5:20 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। “ऑपरेशन सिंदूर” और पाकिस्तानी सेना द्वारा हमले की कोशिश के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। इसके बाद सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि ये 24 हवाई अड्डे 10 मई तक नागरिक उड़ान परिचालन के लिए बंद रहेंगे।

कौन-कौन से हवाई अड्डे रहेंगे बंद?
जिन हवाई अड्डों को बंद किया गया है, उनमें चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, कांगड़ा-गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, लुधियाना, जोधपुर, भुंतर, किशनगढ़, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, पटियाला, शिमला, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हीरासा (राजकोट), पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज का नाम शामिल है।

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कर आंतकियों पर कार्रवाई की। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच जबर्दस्त तनाव है। इस बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार के 5 मंत्रालयों में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इन बैठकों में सुरक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और वित्तीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की व्यापक समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी संबंधित मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

गृह मंत्रालय की बैठक: सीमा और आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा
गृह मंत्री अमित शाह ने BSF, CISF के महानिदेशकों, खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पर पाकिस्तान की बढ़ती गतिविधियों, नागरिक सुरक्षा, और देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक: आपात स्थिति के लिए तैयारियां
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य एवं फार्मा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में अस्पतालों की तैयारियों, आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता और कोविड-जनित बुनियादी ढांचे की मजबूती पर फोकस रहा। मंत्रालय ने सभी राज्यों से स्टॉक और मेडिकल संसाधनों की रिपोर्ट मांगी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!