पाकिस्तानी सेना में दो फाड़! कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा? आसिम मुनीर के बाद बन सकते हैं PAK के नए सेना प्रमुख

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना दो फाड़ हो गई है। पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत पर वार करने की कोशिश की तो हर वार नाकाम कर दिया गया। उसकी 8 मिसाइलें और फाइट्स जेट्स मार गिराए। साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का ‘अवाक्स’ भी ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से ही पाकिस्तानी सेना को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है। दुनिया के सामने उसकी पोल खुल गई है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी सेना दो फाड़ हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को हिरासत में ले लिया गया है। उन पर पर्सनल एजेंडा चलाने का आरोप है। जल्द ही उन्हें पद से हटाया जाएगा। कहा जा रहा है कि उनके बाद साहिर शमशाद मिर्जा को नया सेना प्रमुख बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शमशाद मिर्जा कौन हैं।

कौन हैं साहिर शमशाद मिर्जा?
साहिर शमशाद मिर्जा शहबाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के चेयरमैन हैं। उन्हें करीब 3 साल पहले सेना प्रमुख बनने की रेस में आगे माना जा रहा था, लेकिन तब आसिम मुनीर बाजी मार ले गए। वह चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) के तौर पर भी पाकिस्तानी सेना में काम कर चुके हैं। इससे पहले डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस के पद पर रह चुके हैं। बचपन में ही उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह अपने माता-पिता के कॉलम में अपनी यूनिट का नाम लिखते थे। वह सिंध रेजिमेंट में काम कर चुके हैं। जनरल मुख्यालय में जनरल शरीफ़ की कोर टीम का हिस्सा थे।

पाकिस्तानी सेना पर जानकारी लीक करने का आरोप
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तानी सेना पर आरोप है कि उसने आतंकियों के ठिकानों से जुड़ी अहम जानकारियां भारत को लीक कीं। भारत ने इस खास ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर मिसाइल से अटैक किया गया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मच गई।

शोक संदेश किया जारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बड़ा आरोप लगाया। TTP ने एक शोक संदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि इस हमले की इंफॉर्मेशन पाकिस्तान की ‘देशद्रोही’ और ‘पश्चिम समर्थक’ सेना की ओर से भारत को साझा की गई थी। TTP ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमेशा इस्लामवादियों, धार्मिक विद्वानों और मुजाहिद्दीन को खत्म करवाया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!