‘कोई हिंदुओं को कलमा पढ़कर नहीं मार…’ बलोच नेता का पाकिस्तान को खुला चैलेंज

भारत के साथ बढ़ती टेंशन के बाद पाकिस्तान पर अब बलूचिस्तान से भी लड़ाई तेज हो गई है। बलूचिस्तान आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, BLA समय-समय पर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ हमले करती आई है। अभी भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एयर स्ट्राइक के बाद बलूचिस्तान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बलोची नेता मीर यार बलोच ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्प के हैंडल पर लिखा कि ‘पाकिस्तानी किसी भी हिंदू को कलमा पढ़कर मारने की हिम्मत नहीं करेगा।’

पाकिस्तान पर दोहरी मार
इस समय पाकिस्तान के बुरे दिन चल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान में टेंशन के बीच बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट पर कब्जा करने की खबर सामने आई है। BLA का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, शहर के कई हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना का कंट्रोल खोने की खबरें भी सामने आई हैं।

‘हिंदुओं को कोई नहीं मारेगा’
बलोची नेता मीर यार बलोच ने एक सभा को संबोधित करते हुए पहलगाम में हुए हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी लड़ाई वास्तविक शांति की बहाली के लिए है, जहां कोई भी पाकिस्तानी किसी हिंदू से कलमा पढ़ने के लिए नहीं कहेगा और न ही उसकी पत्नी और बच्चों के सामने उसकी हत्या करने की हिम्मत कर पाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘नैतिक, कूटनीतिक, राजनीतिक, वित्तीय जो भी आपके पास है उसे देकर गरिमापूर्ण तरीके से शामिल हों, क्योंकि हम आपके और मानवता के लिए लड़ रहे हैं।’

मीर यार बलोच ने कहा ‘हमारी महान लड़ाई इस क्षेत्र को आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान से मुक्त करना है।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ बलूचिस्तान की लंबे समय से आजादी की मांग को लेकर लड़ाई चली आ रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!