विधायक बालमुकुंद आचार्य पर पार्टी की सख्ती; अध्यक्ष राठौड़ ने मांगा स्पष्टीकरण

मस्जिद परिसर में भड़काऊ नारे लगाने के मामले में घिरे भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर अब पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई की ओर बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को विधायक आचार्य से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे कृत्यों से बचना चाहिए जो सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित करें।

राठौड़ ने बताया कि उन्होंने खुद विधायक से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा, “यह मामला बेहद संवेदनशील है। किसी भी जनप्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। सभी को मिलकर देश के माहौल को एकजुट बनाना चाहिए।” राठौड़ ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जताया खेद
विवाद बढ़ने के बाद विधायक आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मैं आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर चिपका रहा था, न कि किसी धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। यदि मेरे कार्य से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।”

आचार्य ने स्पष्ट किया कि वे मस्जिद में प्रवेश नहीं कर रहे थे, बल्कि मस्जिद के पास अन्य सार्वजनिक स्थलों की तरह पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा समाज एकजुट होगा। लेकिन दुर्भाग्यवश मेरे खिलाफ गलत एफआईआर दर्ज कर दी गई। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!