पाठक परिवार से मारपीट कर रहे समर्थकों को नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने नहीं रोका, गेट से अंदर-बाहर करते आए नजर,भंडारी अस्पताल का नया VIDEO

विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के विवाद मामले में भंडारी अस्पताल के नए वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी नजर आ रहे हैं। विवाद के दौरान वे वहीं मौजूद थे। मारपीट होते देख वे अस्पताल के अंदर जाते हुए और अन्य लोगों को बाहर भेजते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं।

अस्पताल के इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मारपीट करने वालों को रोकने की कोशिश नहीं की। वीडियो में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गाड़ी भी नजर आ रही है। एक वीडियो में वे खुद अन्य लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। वहीं एक वीडियो में वे बार-बार अस्पताल के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। चौकसे गेट पर खड़े होकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तभी वहां पर कपिल और उसके परिवार के लोग आते हैं। वे गेट के बाहर खड़े हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष गेट के पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते हुए कपिल और उसके परिवार को देख रहे हैं। इसके बाद उनके साथी जाकर कपिल और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगते हैं। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अस्पताल के अंदर चले जाते हैं। भंडारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की कार भी नजर आ रही है।

सीसीटीवी फुटेज में देखे पूरा घटनाक्रम –

भंडारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में 19 अप्रैल की रात को नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे अस्पताल के अंदर से बाहर की तरफ आते नजर आ रहे हैं।

भंडारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में 19 अप्रैल की रात को नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे अस्पताल के अंदर से बाहर की तरफ आते नजर आ रहे हैं।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि वे अस्पताल के गेट पर बातचीत कर रहे हैं।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि वे अस्पताल के गेट पर बातचीत कर रहे हैं।

बातचीत के दौरान एक शख्स उनके पास आता है और वह भी इस बातचीत में शामिल हो जाता है।

बातचीत के दौरान एक शख्स उनके पास आता है और वह भी इस बातचीत में शामिल हो जाता है।

बातचीत के दौरान और भी लोग उनके साथ आकर खड़े हो जाते हैं।

बातचीत के दौरान और भी लोग उनके साथ आकर खड़े हो जाते हैं।

इस बीच कपिल पाठक और उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।

इस बीच कपिल पाठक और उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।

यहां पर कुछ देर के लिए चिंटू चौकसे मोबाइल पर बात करते हैं, जबकि उनके साथ खड़े लोग कपिल पाठक की ओर बढ़ते हैं।

यहां पर कुछ देर के लिए चिंटू चौकसे मोबाइल पर बात करते हैं, जबकि उनके साथ खड़े लोग कपिल पाठक की ओर बढ़ते हैं।

इशारा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पीछे हट जाते हैं, जबकि अन्य लोग कपिल और उसके परिजन के साथ मारपीट करने पहुंच जाते हैं।

इशारा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पीछे हट जाते हैं, जबकि अन्य लोग कपिल और उसके परिजन के साथ मारपीट करने पहुंच जाते हैं।

कपिल पाठक व परिजन के साथ मारपीट शुरू हो जाती है। चौकसे घटना को देखते हैं। वहां से कुछ लोगों को बाहर करते हुए खुद अस्पताल के अंदर जाते नजर आ रहे हैं।

कपिल पाठक व परिजन के साथ मारपीट शुरू हो जाती है। चौकसे घटना को देखते हैं। वहां से कुछ लोगों को बाहर करते हुए खुद अस्पताल के अंदर जाते नजर आ रहे हैं।

एक सीसीटीवी फुटेज में नेता प्रतिपक्ष लिखी गाड़ी भी नजर आ रही है।

एक सीसीटीवी फुटेज में नेता प्रतिपक्ष लिखी गाड़ी भी नजर आ रही है।

क्या है पूरा मामला

बीते शनिवार की रात हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक और चिंटू चौकसे के परिजनों के बीच पानी का टैंकर हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें कपिल घायल हो गया। चौकसे के परिजनों व साथियों ने कपिल के घर के बाहर जमकर उत्पात मचाते हुए घर के बाहर खड़ी कार भी फोड़ दी थी। घटना के बाद कपिल इलाज के लिए भंडारी अस्पताल पहुंचा। वहां पर भी उसके साथ मारपीट की गई।

इस मामले में पुलिस ने पाठक परिवार की तरफ नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित आठ से ज्यादा लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष चौकसे को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया। इसके बाद कोर्ट पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में चिंटू सहित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने चौकसे के परिजनों की तरफ से कपिल पाठक सहित चार लोगों पर भी केस दर्ज कर लिया था।

घर के बाहर तोड़फोड़ करने का वीडियो भी सामने आया था।

घर के बाहर तोड़फोड़ करने का वीडियो भी सामने आया था।

मारपीट में कपिल पाठक घायल हो गया था।

मारपीट में कपिल पाठक घायल हो गया था।

कांग्रेस ने दावा किया था चिंटू भंडारे में थे

घटना के बाद कांग्रेस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रिपोर्ट में विवाद को जो वक्त बताया गया है, उस वक्त नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भंडारे में थे। ये वीडियो जारी होने के बाद भंडारी अस्पताल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें कपिल के साथ अस्पताल में मारपीट होते दिख रही थी। अस्पताल का वीडियो सामने आने के बाद कपिल पाठक के परिजन व भाजपा समर्थक मंगलवार को विजय नगर थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भंडारी अस्पताल में हुई मारपीट के मामले में शिकायत की थी। उसी दिन दोपहर में चिंटू चौकसे की पत्नी माधवी भी पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी।

कांग्रेस ने जारी किया था सीसीटीवी फुटेज।

कांग्रेस ने जारी किया था सीसीटीवी फुटेज।

अस्पताल के बाहर कपिल पाठक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था।

अस्पताल के बाहर कपिल पाठक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!