2 बजे तक बंद रहेगी राजधानी,कांग्रेस का आज आधे दिन इंदौर बंद का आव्हान

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इंदौर के सभी व्यापारिक संगठनों से 26 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक आधे दिन का स्वैच्छिक इंदौर बंद रखने की अपील की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की है। वहीं भोपाल में भी अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोपहर 2 बजे तक का बंद का आव्हान किया है। बताया जा रहा है कि इंदौर में कांग्रेस के बंद को 4 व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया है।

इंदौर और भोपाल में आज आधे दिन के बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा यानी, थोक दवा बाजार और मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जरूरी सेवा होने की वजह से दुकानें खुली रखेंगे, लेकिन बंद का पूरा समर्थन है। श्रद्धांजलि सभा में केमिस्ट शामिल होंगे। इंदौर में कांग्रेस ने समस्त फुटकर व्यापारी संगठन, सियागंज व्यापारी एसोसिएशन, क्लॉथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन, छावनी अनाज मंडी एसोसिएशन, महारानी रोड व्यापारी एसोसिएशन, राजवाड़ा व्यापारी एसोसिएशन, शीतला माता बाजार व्यापारी एसोसिएशन, मारोठिया व्यापारी एसोसिएशन, लोहा व्यापारी एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश, पोलोग्राउंड औद्योगिक एसोसिएशन, इंदौर सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन, बर्तन बाजार व्यापारी एसोसिएशन, साठा बाजार व्यापारी एसोसिएशन, होटल व्यापारी एसोसिएशन, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन, जेलरोड व्यापारी एसोसिएशन, वेयरहाउस व्यापारी एसोसिएशन, किराना व्यापारी एसोसिएशन, समस्त औद्योगिक संगठन, समस्त सामाजिक संगठन, समस्त स्कूल , समस्त कॉलेज, समस्त कोचिंग इंस्टीट्यूट, समस्त धार्मिक संगठन,एवं समस्त प्रमुख संगठन के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा की पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रख, घटना में मारे गए बेकसूर नागरिक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 26 अप्रैल को आधे दिन बंद रहेगा भोपाल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 26 अप्रैल यानी, शनिवार को बंद का आह्वान किया है। चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि सभी व्यापारिक संगठनों से सहमति मांगी गई थी। इसके बाद शनिवार को आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया है।

आतंकी हमले के मद्देनजर मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप यह बंद बुलाया है।न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े समेत पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय देवनानी ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति के बाद बंद रखने का निर्णय लिया है। पुराने भोपाल के कारोबारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए दुकानें आधे दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!