इंदौर के सुशील की पत्नी रोते हुए बोलीं पति को वापस नहीं ला पाई…, उन्हें कम उम्र के 3 आतंकियों ने सीने में मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल की पत्नी का इमोशनल वीडियो सामने आया है।

बुधवार देर रात उन्होंने कहा ‘मेरे मिस्टर ने मेरी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई, जो भी थे वह तीन व्यक्ति थे। छोटे-छोटे कम उम्र के थे। मैंने बस इतना सुना उन्होंने मेरे मिस्टर के पास बंदूक लगा कर यह बोला की कलमा पढ़ो, लेकिन मेरे मिस्टर ने कहा की मैं तो क्रिश्चियन हूं, मैं तो ईसाई हूं। मुझे कमला, कलमा जो भी है वह पढ़ते नहीं आता है।

मेरे पति के बस इतने बोलते ही आतंकियों ने उन्हें धक्का दिया और सीने पर बंदूक मार दी। मेरे पति ने वहीं जान छोड़ दी। हम लोग कुछ समझ ही नहीं पाए कि अचानक ये क्या हो गया। एक गोली बेटी आकांक्षा के पैर में भी लगी। देर तक अफरा-तफरी मची रही। मैं मेरे पति को जैसे ले गई थी वैसे लेकर नहीं आ पाई। मेरी जान बचाने के लिए अपने सिने पर उन्होंने गोली खाई।’

रात को पहुंचा शव, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

हादसे में मृत सुशील का शव बुधवार रात को एयलिफ्ट करके श्रीनगर से दिल्ली और वहां से इंदौर लाए। यहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ में आई पत्नी जेनिफर, बेटे ऑस्टिन और घायल बेटी आकांक्षा से भी बातचीत की। उनके हालचाल पूछे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सुशील की पार्थिव देह इंदौर पहुंची, सीएम बोले- पूरा देश आपके साथ

बुधवार रात करीब 9 बजे सुशील नथानियल की पार्थिव देह इंदौर एयरपोर्ट लाई गई। यहां से शव को उनके घर B 68, वीणा नगर ले जाया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के प्रति शोक संवेदना जताई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!