Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट पर GST विभाग की नजर, आयोजकों से मांगी टिकट बिक्री समेत ये जानकारी, जताई टैक्स चोरी की आशंका

इंदौर। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 8 दिसंबर को इंदौर में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट टैक्स विभाग की निगरानी में आ गया है। जीएसटी विभाग ने आयोजकों को पत्र लिखकर इस इवेंट से जुड़ी टिकट बिक्री और टैक्स की डिटेल्स मांगी हैं। कार्यक्रम का आयोजन सी-21 एस्टेट ग्राउंड में हो रहा है। इस इवेंट की जिम्मेदारी सारेगामा इंडिया और रिपल इफेक्ट एंटरटेनमेंट संभाल रहे हैं। 

आयोजकों से मांगी डिटेल

टिकट विभिन्न श्रेणियों में ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं, जिनकी बिक्री को लेकर जीएसटी विभाग ने सवाल उठाए हैं। विभाग ने पत्र के जरिए आयोजकों से कुल कितने टिकट बिके हैं, उनकी कीमत क्या है और टैक्स के रूप में अब तक कितनी राशि जमा की गई है, यह जानकारी मांगी है। 

टैक्स चोरी की आशंका

बता दें कि सारेगामा इंडिया ने पिछले महीने इंदौर के लिए अस्थायी जीएसटी नंबर लिया था और करीब 1.25 करोड़ रुपये का टैक्स जमा किया है। जीएसटी विभाग ने कार्यक्रम स्थल के उपयोग से जुड़े टैक्स का भी हिसाब मांगा गया है। विभाग को उम्मीद है कि सभी जानकारी शनिवार या रविवार तक मिल जाएंगी। जिसके बाद यह तय होगा कि इस आयोजन से राज्य को कितना टैक्स लाभ होगा और कहीं कार्यक्रम के आयोजन में टैक्स चोरी तो नहीं हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!