धार में आईटी की रेड से मचा हड़कंप, एक साथ कई व्यापारियों और कॉलोनाइजर के यहां पड़े छापे

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इंदौर और धार जिले में एक साथ कई जगहों गुरुवार को रेड की. इस दौरान करीब 28 से ज्यादा गाड़ियों में सो से ज्यादा आईटी अधिकारी छापा मारने पहुंचे. आयकर विभाग ने इंदौर के अंबिकापुर, धार के राजगढ़ और मनावर में कई स्थानों पर सर्वे किया.

राजगढ़ में ज्वेलर्स की दुकानों पर रेड

आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी की सूचना के बाद इनकम टैक्स विभाग ने धार के राजगढ़ में चार प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की. यह कार्रवाई सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर की जा रही है. खबर लिखे जाने तक इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी थी. जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है, उसमें राजगढ़ के प्रतिष्ठित कांतिलाल शांतिलाल ज्वेलर्स, एमवी ज्वेलर्स, केसर ज्वेलर्स और एसवी ज्वेलर्स शामिल हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे इनकम टैक्स की टीमें चार पहिया वाहनों से राजगढ़ पहुंची . इसके बाद सुभाष मार्ग स्थित 3 प्रतिष्ठानों और मैन चौपाटी स्थित एक प्रतिष्ठान पर कार्रवाई शुरू कर दी. आईटी विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है. राजगढ़ के व्यस्तम बाजार में हो रही कार्रवाई से कौतूहल का विषय बना हुआ है. वहीं, अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

मनावर में कॉलोनाइजरों के 12 ठिकानों पर छापे

मनावर जैसे छोटे कस्बे के कॉलोनाइजर भी आईटी डिपार्टमेंट के निशाने पर आए हैं. राजगढ़ के साथ मनावर में भी इनकम टैक्स विभाग ने 12 जगहों पर रेड डाली. जिनमें प्रोपर्टी ब्रोकर, कॉलोनाइजर ओर सट्टे के व्यापार से जुड़े लोग शामिल हैं. मनावर में गुरुवार को अल सुबह इनकम टैक्स की टीम ने 6:30 बजे 12 ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की. इनकम टैक्स विभाग ने मनावर के सबसे बड़े बिजनेसमैन आरसी जैन प्रॉपर्टी ब्रोकर, अमित शर्मा राजेश शर्मा, कालू उर्फ बब्बू टेलर, जाहिर शेख, पंकज गोधा के यहां सर्चिंग की.

सट्टा कारोबारी के यहां भी रेड

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मनावर के क्रिकेट सट्टा कारोबारी गोलू पहाड़िया के यहां भी आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्यवाई शुरू की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने कई मकानों, दुकानों और पेट्रोल पंप पर एक साथ कार्रवाई की. इनकम टैक्स के अधिकारी लगभग 28 गाड़ियों में सवार हो कर आए थे. अधिकारियों की संख्या भी एक सो के करीब बताई गई है. इन सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!