ट्रैफिक जवान को मारी टक्कर: बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, गिरते ही हुआ बेहोश, अब लाल गाड़ी की तलाश में पुलिस

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कार चालक ने चेकिंग पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को टक्कर मारी। इसके बाद उसे बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटकर ले गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू है।

दरअसल, ग्वालियर के झांसी रोड ट्रैफिक थाना में बतौर सिपाही पदस्थ ब्रजेन्द्र सिंह झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर चौराहा गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ एएसआई सतीशन सुधाकरन और सैनिक राकेश भी थे। उन्होंने चेकिंग शुरू की तो एजी ऑफिस पुल की ओर से एक बिना नंबर की लाल रंग की कार आते हुए दिखाई दी। नंबर प्लेट नहीं होने पर सिपाही बृजेन्द्र सिंह ने चालक को रुकने का इशारा करते हुए हाथ दिया। इसके बजाय ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी।

आरोपी ड्राइवर ने सिपाही को पहले टक्कर मारी, जिससे वह उसकी कार के बोनट पर आ गिरा। इसके बाद भी कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ सिपाही को ले गया। उसके बाद हरिशंकरपुरम के मोड़ पर तेजी से कार मोड़ दी। जिससे झटका लगकर पुलिसकर्मी सिर के बल जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया और ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।सिपाही के साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दस मिनट बाद उसे होश आया था। किस्मत रही कि कहीं कोई गंभीर चोट नहीं लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो एसपी धर्मवीर सिंह ने तत्काल ट्रैफिक पुलिस कर्मी से थाने में शिकायत दर्ज करवाई। ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि  शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!