अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, बिना रोशनी पुष्पांजलि अर्पित कर लौटे VD शर्मा और बीएल संतोष, आलाकमान तक पहुंची शिकायत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के अंधेरे में डूबे होने की शिकायत मध्य प्रदेश आलाकमान तक पहुंची। इसके बाद ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर ने शहर की बंद पड़ी लाइट और अंधेरे में डूबे क्षेत्र को जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही है।दरअसल, सोमवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ फूलबाग स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान जब वह वीरांगना को नमन करने उनकी समाधि पहुंचे तो वहां पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ था सभी लाइट बंद पड़ी हुई थी। ऐसे में उन्हें अंधेरे में ही वीरांगना को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करनी पड़ी। 

दोनों ने अंधेरे में डूबे वीरांगना समाधि स्थल को देखा और फिर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी से चर्चा के बाद वह रवाना हो गए थे। लेकिन अंदर खाने से जानकारी सामने आई है कि संगठन की इस गंभीर लापरवाही की शिकायत सरकार के सीनियर अधिकारियों तक की गई है। वीरांगना समाधि स्थल पर आने वाले पर्यटक और आसपास के लोगों का भी कहना है कि शहर के मुख्य चौक चौराहों के साथ ही हिस्टोरिकल टूरिस्ट प्लेस भी अंधेरे में डूबे हुए हैं। जिसके लिए नगर निगम और शहर की स्मार्ट सिटी जिम्मेदार है।

नगर निगम कमिश्नर अमन वैष्णव का कहना है कि शहर के चौक चौराहों सहित पब्लिक प्लेस पर स्ट्रीट लाइट को लेकर लगातार बैठक ली जा रही है। बीती बैठक में जानकारी सामने आई है कि 3000 डिफेक्टिव लाइट ठीक भी किया गया है। त्योहार के चलते स्ट्रीट लाइट ठीक होने की रफ्तार में थोड़ी कमी आई थी। लेकिन एक बार फिर से तेजी से उन्हें दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। हाल ही में कुछ इलाकों में सीसीएमएस बोर्ड चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई थी। जिसके चलते भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर असर पड़ा है जिसको लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है।

गौरतलब है कि शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को लेकर नगर निगम के पक्ष विपक्ष के पार्षदों ने मिलकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। यहां तक की इस घोटाले की जांच ईडी से कराने का प्रस्ताव लाया गया है। इस बीच वीरांगना की समाधि स्थल पर छाया अंधेरा और संगठन के द्वारा सरकार से की गई शिकायत के बाद देखना होगा कि शहर के अंधेरे को कब तक दूर किया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!