तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के दुष्कर्म के आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। यह गिरफ्तारी वारंट ग्वालियर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जारी किया है। फरार आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, वहां से भी अग्रिम जमानत नही मिली थी।

यह है मामला

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी का झांसा देकर 17 साल तक महिला से शारीरिक शोषण करने का आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान बीते तीन महीने से फरार है। 15 जनवरी को महिला थाना ग्वालियर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता ने एसएसपी को आवेदन देकर तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि ग्वालियर सिटी सेंटर के एसडीएम विनोद सिंह आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं। महिला का दावा है कि एसडीएम और तहसीलदार के बीच लगातार फोन पर संपर्क हो रहा है। अगर, कॉल डिटेल खंगाली जाए तो आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क का पता लगाया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!