बहोरीबंद अब बनेगा नगर परिषद: CM मोहन ने की घोषणा, उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर आज कटनी पहुंचे. उन्होंने बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रुपये की लागत की उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के शुभारंभ किया. इसके अलावा सीएस ने 55 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहोरीबंद परियोजना से कटनी जिले की 4 तहसीलों के 151 गांव की 32 हजार हेक्टयर जमीन सिंचित होगी. इससे हर खेत के लिए जल की हर बूंद का कृषक स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि पद्धति से उपयोग कर सकेंगे. नहर बनाने के लिए जमीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा. सीधे ही पानी खेत के लिए उपलब्ध हो सकेगा. परियोजना से कटनी के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति के प्रयास भी किये जाएंगे.

सीएम मोहन ने कहा कि बहोरीबंद सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ड्राप मोर क्रॉप” अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किए गए आहवान पर क्रियान्वित होगी. इसमें भूमि बचाव और जल बचाव के उद्धेश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जायेगा. आज बहोरीबंद की जनता होली और दिवाली एक साथ मना रही है. बारिश में भी कटनी के लोगों मे असीम उत्साह देखकर उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा. गोपाल कृष्ण के नाम पर प्रदेश की सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में भगवत गीता के 18 अध्यायों पर केन्द्रित गीता भवन बनाए जाएंगे. साथ ही हर विकासखंड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा.

माेहन यादव ने कहा कि बहोरीबंद को 15 वार्ड जोड़कर नगर परिषद बनाया जाएगा. जिले के गाताखेड़ा, जुझारी, जमुनिया, सिहरिया, बेजनाला, जमुन्हाई में जलाशय बनाने के साथ बहोरीबंद जलाशय का पुनरुद्धार करने और बहोरीबंद के प्राचीन तीर्थ रूपनाथ, तिगवा, बिलहरी, वसुधा जल-प्रपात,केन नदी के उदगम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहोरीबंद मे “हरिबाबा हरिदास” के नाम पर धर्मशाला बनाई जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!