अनाथ आश्रम में बच्चों की मौत का मामलाः प्रशासन को जानकारी दिए बिना कई बच्चों को दफनाए, कलेक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इंदौर। शहर के युग पुरुष आश्रम का मामला लगातार गरमाता हुआ नजर आ रहा है। इस आश्रम में कई अनियमिताएं अब तक सामने आ चुकी हैं। आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चों को रखा गया है और इसके साथ ही खराब दूषित पानी बच्चों को पिलाया जा रहा था। बच्चों में कई बीमारियां फैली है जिसके चलते अब तक 71 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। वहीं 6 बच्चों की अब तक मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है और तीन बच्चे अभी लाइव सपोर्ट सिस्टम पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

जांच में एक बच्चे की मौत का खुलासा

संस्था के पास उपलब्ध रजिस्टर में 29 जून को एक बच्चे की मौत का जिक्र किया गया था जब इस बच्चे की मौत की जानकारी संचालिका से मांगी गई तो वह यह कहती नजर आई के बच्चे को मौत के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें मुक्तिधाम में दफना दिया। बड़ा सवाल खड़ा होता है कि प्रशासन लगातार पिछले चार दिनों से इस पूरे मामले में पूछताछ में जुटा हुआ था लेकिन युग पुरुष आश्रम की संचालिका का प्रशासन से बच्चों की मौत की जानकारी छुपाते हुए नजर आई है। इस मामले में नाराज होकर कलेक्टर ने युगपुरुष आश्रम को एक शोकाज नोटिस जारी किया है जिसमें तीन दिनों के अंदर संतुष्टिपूर्ण जवाब न मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही गई है

शव दफनाने के मामले में पूछताछ

जिला प्रशासन की टीम अब पंचकू या मुक्तिधाम में दफन गए अज्ञात बच्चों की भी जानकारी जुटाना में लगी हुई है कि अब तक पंचकुइयां मुक्तिधाम में कितने अज्ञात बच्चों को दफनाया गया है। इन्हें दफनाने कौन पहुंचा था। जिला प्रशासन की टीम जल्द ही इस पूरे मामले में और भी बड़ा खुलासा कर सकती है क्योंकि पंचकुइया मुक्तिधाम में पिछले 7 दिनों में और भी बच्चों को दफनाया गया है जिनकी अब जिला प्रशासन जांच करने में जुटा हुआ है। इसके साथ ही युगपुरुष आश्रम के रजिस्टर और पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है जिनके अंदर बच्चों के आने-जाने से लेकर मौत तक की एंट्री की जांच की जा रही है। जांच में जल्द ही बड़ा खुलासा होने की आशंका है

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!