PM मोदी ने कैलाश विजयवर्गीय को लिखा पत्र, इस काम को लेकर की तारीफ

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावारण दिवस के मौके पर बुद्ध जयंती पार्क में पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद बीजेपी पूरे जोर शोर के साथ पौधा लगा रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने भी इंदौर ने 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसे लेकर अब पीएम ने पत्र लिखकर कैबिनेट मंत्री की तारीफ की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलाश विजयवर्गीय को पत्र में लिखा, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में वृक्षारोपण महाअभियान के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने से इस महाअभियान की शुरुआत ‘क्लीन’ के साथ ‘ग्रीन’ होने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह देखना सुखद है कि हाल ही में की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने की अपील को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरित धरा बनाने की मुहिम में मध्य प्रदेश की जनता जिस उत्साह से आगे बढ़ रही है वह सराहनीय है। एक भव्य व विकसित भारत की ओर अग्रसर राष्ट्र के सामूहिक प्रयास हरित युग का निर्माण कर रहे हैं।

वृक्षारोपण महाअभियान को समाज के विभिन्न वर्गों की महान विभूतियों से जोड़ने के विचार और इसकी सफलता के लिए व्यापक रणनीति से लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों के आयोजन और दुनियाभर के भारतवंशियों को मुहिम का हिस्सा बनाने की पहल के बारे में जानकर खुशी हुई है।

देश आज प्रकृति की रक्षा के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि वृक्षारोपण महाअभियान से देश व समाज में पर्यावरण की बेहतरी के लिए योगदान देने की भावना को बल मिलेगा और एक हरित व स्वस्थ भारत का हमारा संकल्प सिद्ध होगा। वृक्षारोपण महाअभियान से जुड़े सभी लोगों को भविष्य के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

कैलाश विजयवर्गीय ने किया धन्यवाद

पीएम नरेंद्र मोदी के पत्र लिखने पर कैलाश विजवर्गीय ने उनका धन्यवाद किया है। मंत्री ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सारा शहर आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। आपने जो एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लिया है, उसे इंदौर की जनता ने स्वीकार किया और आपकी प्रेरणा से यह जन संकल्प बन गया है। संभवतः इंदौर विश्व का पहला शहर होगा, जहां एक दिन में 11 लाख और एक सप्ताह में 51 लाख पौधे लगेंगे। सदैव आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए आकांक्षी हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!