अगले दो दिनों में पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना; पूर्वोत्तर में भी होगी मूसलाधार बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों छोड़कर पूरे देश में पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फट गया है और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इसमें कई घरों में मलबा घुस गया है, सड़कें बंद हो गई हैं और कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं।उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्तान, जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के दौरान पूरे देश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी वर्षा होने की भी संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में भी मूसलाधार बारिश होगी।

कई राज्यों में आगे बढ़ा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ा है। हरियाणा के कुछ हिस्से, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों, मध्य प्रदेश के शेष भाग, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और भाग और उत्तराखंड के शेष भाग तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खीरी, मुरादाबाद, ऊना, पठानकोट और जम्मू से होकर गुजर रही है।

इन राज्यों में जमकर बरसे मेघ
पश्चिम विक्षोभ और मानसून के प्रभाव से बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलावा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हुई है।

पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मणिपुर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

डोडा में बादल फटा
डोडा जिले के ठाठरी बाजार इलाके में शुक्रवार तड़के तीन बजे बादल फटा। इसके चलते मलबा ठाठरी शहर के पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया। बटोत-किश्तवाड़ एनएच 244 पर कुछ आवासीय घरों के अलावा कुछ खड़े वाहन भी मलबे में फंस गए। कई घंटे यातायात बंद रहा। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग पर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बारिश के चलते भूस्खलन होने से शिमला में नौ वाहन मलबे में दब गए। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में राज्य के 12 जिलों में से सात में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का संकेत देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में 4 जुलाई तक बारिश होते रहने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!