दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन में लगेंगे सिर्फ 30 सेकेंड, अब मिलेगी सेल्फ बैग ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कामयाबी की एक नई इबारत लिखी है। दिल्ली का यह एयरपोर्ट कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट के बाद दुनिया का दूसरा एयरपोर्ट बना है, जहां अत्याधुनिक सेल्फ बैग ड्रॉप सुविधा उपलब्ध होगी। इससे आप अपना सामान कम समय में चेक इन करा सकेंगे। साथ में अपने सामान को खुद ही टैग करके बोर्डिंग पास प्रिंट कर सकेंगे। इसमें आपके सामान का स्लिप भी उसमें टैग होगा। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी का दावा है कि इस सुविधा से चेक-इन प्रक्रिया में एक मिनट की जगह 30 सेकेंड लगेगा।दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री कम समय में चेक-इन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस स्वयं-सेवा प्रणाली की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर कर दी गई है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत शुरू की गई सेल्फ ”ड्रॉप” बैग सुविधा से यात्रियों के समय की बचत होगी और आधे मिनट के भीतर चेक-इन और बोर्डिंग पास मिल जाएगा। यात्रियों के लिए टर्मिनल-1 और टर्मिनल-3 पर करीब 50 सेल्फ-सर्विस बैग ड्रॉप (एसएसबीडी) इकाइयां लगी है। हालांकि ये इकाई फिलहाल तीन एयरलाइंस जिसमें एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल है, इसी में उपलब्ध होगी।

बायोमेट्रिक सत्यापन की भी जरूरत नहीं
एक त्वरित ड्रॉप समाधान सुविधा की भी शुरूआत की गई है। इस प्रक्रिया में बोर्डिंग पास या बायोमेट्रिक सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। सभी जानकारियां सामान वाले बैग के टैग पर पहले से ही उपलब्ध होगी। इससे इस प्रक्रिया का समय लगभग एक मिनट से घटकर 30 सेकंड रह जाएगा है। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि त्वरित ड्रॉप समाधान न केवल इस प्रक्रिया को तेज करेगा बल्कि यात्रियों के लिए एक सुगम यात्रा भी सुनिश्चित करेगा। नई व्यवस्था के तहत यात्री एयरपोर्ट पहुंचकर कियोस्क से अपने सामान का टैग ले सकेंगे और सामान पर लगा सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!