भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पारा 45 डिग्री पार; दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश

दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के करीब एक दर्जन राज्य भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं और फिलहाल उन्हें कोई खास राहत मिलती भी नहीं दिख रही। दिल्ली में रविवार को पारा 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। वहीं, यूपी के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश से इन राज्यों को थोड़ी राहत मिल सकती है।मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली को 17 जून और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अभी रात के तापमान में भी कोई खास कमी आने के आसार नहीं हैं।

अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर में झमाझम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरपूर्वी असम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग चक्रवाती प्रसार सक्रिय हैं जिसकी वजह से पूर्वोत्तर के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिनों में झमाझम बारिश हो सकती है। खासकर असम और मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान गरज, चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी के 10 शहर 46 डिग्री पार

शहरतापमान
प्रयागराज47.6
झांसी  47.1
कानपुर46.8
वाराणसी 46.8
आगरा46.5
सुल्तानपुर46.4
फतेहपुर46.2
हमीरपुर46.2
बाराबंकी46.0
रायबरेली46.0

पंजाब में समराला 47.2 डिग्री
भीषण गर्मी के चलते पंजाब के तीन शहरों का तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा। समराला में पारा 47.2 डिग्री रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!