मुख्यमंत्री ने इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में अलग-अलग चरणों में 51 लाख पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान की रविवार को शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाकर हरित आवरण में वृद्धि करना समय की मांग है। यादव ने ‘‘अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान की एक पौधा लगाकर औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित भव्य समारोह में कहा कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है और यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि इनमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के मौजूदा हालात के मद्देनजर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करके हरित आवरण बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है। यादव ने कहा, ‘‘विकास की अंधाधुंध दौड़ के कारण बढ़ते प्रदूषण से ओजोन परत को नुकसान हो रहा है। इस वजह से मनुष्यों के साथ ही प्रकृति का भी स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘‘अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के वास्ते 10 करोड़ रुपये इंदौर नगर निगम के जरिये प्रदान किए जाएंगे और 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद वन विभाग मुहैया कराएगा। सूबे के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से चलने वाले इस पौधारोपण अभियान की शुरुआत सात जुलाई से होगी और यह मुहिम 14 जुलाई को समाप्त होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस आठ दिवसीय अभियान के दौरान कुल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के अंतिम दिन 14 जुलाई को 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस कारनामे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की कोशिश भी की जाएगी।’’ मुख्यमंत्री यादव ने अपने इंदौर दौरे में स्थानीय सांसद शंकर लालवानी के सुझाए अभियान ‘‘हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव’’ की भी शुरुआत की। इस अभियान के तहत सूबे के लाखों युवाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इससे पहले, यादव ने राज्य सरकार के ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के तहत इंदौर के भंवरासला तालाब के विकास के लिए श्रमदान के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!