प्रदेश में झमाझम बारिश शुरू, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के नीचे

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को मानसून ने प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लिया है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले 3 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान मे गिरावट आई है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज हुआ। वहीं ग्वालियर क्षेत्र में भी मानसून की एंट्री हो गई है। जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, वहीं झमाझम बारिश होने से तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम के अनुसार, रतलाम, उज्जैन, धोलावाड, झाबुआ, पन्ना, दमोह, राजगढ़, खंडवा, उत्तरी विदिशा, देवास, भिंड, धार, मांडू, इंदौर, टीकमगढ़, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, महेश्वर, सागर, निवारी, ओरछा, जबलपुर, मैहर, सतना, भेड़ाघाट, कटनी, बालाघाट, सिवनी और डिंडोरी में तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं दतिया, रतनगढ़, बुरहानपुर, शिवपुरी, गुना, श्योपुरकलां, कूनो, मंदसौर, छतरपुर और खजुराहो में गरज चमक के साथ मध्यम से तीव्र बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आगर, ग्वालियर, मुरैना, नीमच, गांधी सागर अभयारण्य, अशोकनगर में तेज बारिश होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!