गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष के घर चलेगा बुलडोजर, अन्य आरोपी 20 जून तक पुलिस रिमांड पर

उज्जैन: क्राइम ब्रांच, साइबर टीम, थाना नीलगंगा और थाना खाराकुआं के साथ मिलकर उज्जैन पुलिस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 करोड़ 98 लाख रुपये नकदी सहित सात देशों की विदेशी करेंसी, मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सिम के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के रहने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गेमिंग सट्टे का यह एक ऐसा मामला था, जिसकी दबिश डालने के लिए पुलिस को खुद दो से तीन दिनों तक आरोपियों की रेकी करने के साथ ड्रोन से भी नजर रखनी पड़ी थी। इन आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई है। लेकिन उसके खिलाफ ऐसा शिकंजा जरूर कसा जा रहा है, जिससे कि पीयूष जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
शुक्रवार सुबह उज्जैन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी, जिसमें पुलिस ने 14 करोड़ 98 लाख रुपये की नकदी के साथ गेमिंग सट्टा खेलने वाले नौ लोगों को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी पीयूष चोपड़ा को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई थी। लेकिन उसके खिलाफ पुलिस ने 10,000 का इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे कि पीयूष भारत छोड़कर किसी अन्य देश नहीं जा सके।
सोर्स बताते हैं कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारी इन दोनों गेमिंग सट्टे के मुख्य आरोपी पीयूष की संपत्ति की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। इसका सीधा सा अर्थ यही है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुलडोजर पीयूष के मुसद्दीपुरा और 19 ड्रीम्स स्थित मकान पर जल्द ही चलने वाला है।

सभी आरोपियों को भेजा 20 तक रिमांड पर
इस मामले में पुलिस ने गेमिंग सट्टे के आरोपी जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह उम्र 30 साल निवासी 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब, रोहित पिता सुरजीत सिंह उम्र 26 साल निवासी रेलवे कॉलोनी नीमच म.प्र., गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह उम्र 36 साल निवासी पंजाब माता नगर लुधियाना पंजाब, मयूर जैन पिता विजय जैन उम्र 30 साल निवासी बगाना नीमच, सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह उम्र 34 साल निवासी शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब, आकाश मसीही पिता अजय मसीही उम्र 26 साल निवासी मिशन अस्पताल के पास नीमच, चेतन नेगी पिता स्वर्गीय पूरनचंद नेगी उम्र 37 साल निवासी शराबानगर लुधियाना पंजाब, हरीश पिता राजमल तेली उम्र 36 साल निवासी डाक बंगला रोड निंबाहेडा राजस्थान, गौरव पिता सूरजमल जैन उम्र 26 साल निवासी कंचननगर नीमच म.प्र. को न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें 20 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है।

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल, दो दिनों से हो रही थी रेकी तो कैसे भाग गया मुख्य सरगना
सट्टे के विरुद्ध मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई उज्जैन में होने के नाम पर पुलिस जमकर वाहवाही तो लूट रही है। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा बताई गई कहानी से कहीं न कहीं सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हम पिछले दो से तीन दिनों से सभी आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे। स्मार्ट सिटी के कैमरे के साथ ही ड्रोन का उपयोग भी इन आरोपियों की रेकी के लिए किया जा रहा था। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब सभी आरोपियों पर पुलिस की निगाह थी तो ऐसे में गेमिंग सट्टे का मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा कार्रवाई के दौरान आखिर फरार कैसे हो गया?

नए-नए लोगों को देखकर कॉलोनीवासियों ने की थी पीयूष से शिकायत
सोर्स बताते हैं कि पीयूष के घर आए दिन नए-नए लोगों के आने पर 19 ड्रीम्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आपत्ति जताई थी और इसकी शिकायत पीयूष से भी की थी। लेकिन पीयूष ने जब इस मामले में ठीक से जवाब नहीं दिया था तो कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को फोन पर भी की थी। बताया तो यह भी जाता है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह सभी यहीं पर रहते थे और 25 से 30 हजार प्रतिमाह के हिसाब से गेमिंग सट्टे का काम संभालते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!