BJP प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीते, लेकिन गृहग्राम में मिली हार, जिला अध्यक्ष पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, की इस्तीफे की मांग

बुरहानपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की 29 सीट पर प्रचंड जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद हो गए हैं। सभी सीटों पर क्लीन स्वीप यह साबित करती है कि पार्टी में प्रदेश में जोर शोर से मेहनत की है। खंडवा लोकसभा सीट से ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी जीत दर्ज की है लेकिन वह अपने गृहग्राम बुरहानपुर में हार गए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। आज वे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने पर जमकर बरसे और उनसे उनका इस्तीफा मांग लिया। खंडवा लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जहां भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने लोकसभा से 2.69 लाख 971 वोटों से जीत हासिल की। वहीं बुरहानपुर विधानसभा से 7209 मतों से हार गए। यह वह आंकड़ा है जो न सिर्फ बुरहानपुर विधानसभा बल्कि पूरे खंडवा संसदीय क्षेत्र के साथ भाजपा संगठन में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

 दरअसल नरेंद्र पटेल बाहरी प्रत्याशी होते हुए भी बुरहानपुर विधानसभा से 7209 वोट से लीड ली है। यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को अखर गई। आज जीत के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने गृह ग्राम बोहरडा में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। तभी कुछ कार्यकर्ताओं, पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने से इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आप पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। 

भाजपा कार्यकर्ता सुमित वारूडे ने कहा, संगठन संगठन के हिसाब से चलना चाहिए। किसी एक नेता के घर से नहीं चलना चाहिए। भाजपा अपना एक परिवार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी की मीटिंग में बात करना। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा हर किसी की अपनी अपनी भावनाएं होती है। कार्यकर्ता शोक संतप्त है। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। विधानसभा चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला था। उस समय भाजपा की प्रत्याशी को जितने वोट मिले थे उससे ज्यादा वोट इस चुनाव में मिले हैं। वोट कम नहीं हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!