सिक्किम में एसकेएम को फिर से मिली जीत; कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला

गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री एवं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को पार्टी की शानदार जीत का श्रेय एसकेएम कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उनकी सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दिया। एसकेएम रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने पार्टी समर्थकों और सिक्किम के मतदाताओं को बधाई दी। 

उन्होंने गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में एक सभा में कहा, ‘‘यह लोगों के उस प्यार और विश्वास की वजह से है जिसे हम पिछले पांच साल सरकार में रहते हुए बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। अब हम पांच साल और सिक्किम के लोगों के लिए अपना शत प्रतिशत दे सकते हैं।’’ तमांग ने रहेनोक और सोरेंग-चाकुंग निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की। एसकेएम ने 2019 में 17 सीट जीती थीं और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को सत्ता से हटा दिया था, जो लगातार 25 साल तक राज्य में सत्ता में रही थी। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ प्रमुख पवन कुमार चामलिंग ने पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें रविवार को दोनों ही सीट पर हार का सामना करना पड़ा। तमांग ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनकी वजह से ही हमारी पार्टी और मजबूत एवं संगठित हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!