मध्य प्रदेश के इंदौर जिला कोर्ट में जज पर फेंकी जूतों की माला, फैसले से नाराज शख्स घर से पूरी तैयारी के साथ आया कोर्ट, कोर्ट की सुरक्षा जांच में चूक

इंदौर। मध्य प्रदेश के कोर्ट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब पेशी के दौरान एक शख्स ने जज के ऊपर ही जूतों की माला फेंक दी. दरअसल, इंदौर में सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान शख्स ने मजिस्ट्रेट पर ही जूतों की माला फेंक दी. जिसके बाद कोर्ट में मौजूद वकीलों ने आरोपी और उसके बेटे की कोर्ट रूम में ही धुनाई कर दी. सूचना के बाद एमजी रोड थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन कोर्ट के बाहर खड़े वकीलों ने आरोपी को निकलने नहीं दिया, बमुश्किल पुलिस आरोपी को कोर्ट के बाहर लेकर आई और थाने पहुंचाया.

कोर्ट में जज पर फेंकी जूतों की माला

दरअसल, मामला इंदौर के जिला कोर्ट का है. जहां कोर्ट में सत्र न्यायाधीश जमीन से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रहे थे. जिसमें सलीम बनाम सईद के खिलाफ सुनवाई हो रही थी. तभी अचानक मोहम्मद सईद ने न्यायधीश द्वारा सुनाए गए फैसले पर विरोध जताया और पहले से तैयार कर लाई गई जूते की माला न्यायाधीश पर फेंक दी. जिसके बाद कोर्ट रूम में मौजूद मजिस्ट्रेट के सहायकों ने तुरंत सईद और उसके बेटे को पकड़ लिया. जहां वकीलों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी.

वकीलों ने आरोपी और उसके बेटे को घेरा

मामले की सूचना तुरंत क्षेत्रीय थाने एमजी रोड पुलिस को दी गई. जिसके बाद क्षेत्रीय एसीपी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को निकालने का प्रयास किया. जहां वकीलों ने कोर्ट रूम का घेराव कर लिया और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की. करीब आधे घंटे बाद पुलिस फोर्स की मदद से आरोपियों को कोर्ट रूम से निकालकर एमजी रोड थाने लाया गया है.

न्यायिक व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

इंदौर की जिला कोर्ट में यह पहला मामला है. जब किसी आरोपी द्वारा बकायदा पूर्व से तैयार कर लाई गई जूते की माला जज पर फेंकी हो. इस पूरे मामले के बाद न केवल कोर्ट में सुरक्षा जांच पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. वहीं न्यायिक व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हैं. हालांकि आरोपी और उसके पुत्र की गिरफ्तारी के बाद यह मामला न्यायिक क्षेत्र में फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!