बढ़ती गर्मी से चिंतित कैलाश विजयवर्गीय ने किया ऐलान-इंदौर में 3 घंटे में लगाएंगे 51 लाख पौधे

इंदौर। इन दिनों मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. इसी गर्मी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी चिंतित हैं. यही वजह है कि अक्सर गर्मी में भी ठंडा रहने वाले इंदौर के तपने पर उन्होंने पौधारोपण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इंदौर में 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाकर हम इतिहास रचेंगे.

3 घंटे में लगाए जाएंगे 51 लाख पौधे

इंदौर में बीते कई दिनों से पारा 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है. इसी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर जिस तरह जल रहा है, हम एक-एक पौधा लगाकर उसकी आग को ठंडी कर सकते हैं. आने वाले दिनों में हम कुछ घंटों में 51 लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाएंगे. इसलिए जुलाई के महीने में कमर कस लें, हर व्यक्ति कम से कम 10-10 पौधे लगाए. हम इंदौर में तीन घंटे में कीर्तिमान स्थापित करेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छा वातावरण देने का प्रयास करेंगे. कुछ दशक पहले हमारी धरती हरी-भरी थी. समय पर बरसात, गर्मी और ठंड का अहसास कराती थी, लेकिन आज वृक्षों के आभूषण से धरती मां विहीन होती जा रही है. इसके चलते जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है.

विजयवर्गीय ने आगे कहा, ”हरियाली खत्म होने से भीषण गर्मी और अनेक लाइलाज बीमारियां फैलने लगी हैं. यदि हम अपने जीवन की खुशियां चाहते हैं तो पौधे लगाने के लिए आगे आना ही होगा. प्रकृति की सेवा के माध्यम से हम ईश्वर की आराधना करें. उन्होंने इंदौरवासियों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है. मंत्री विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘आज पूरा देश जल रहा है। इंदौर भी उस जलन से बचा नहीं है. शहर में 42 डिग्री तापमान है, पर इंदौर से 7 किलोमीटर दूर पितृ पर्वत पर यह तापमान कम है, क्योंकि यहां 3 लाख पेड़ हैं. प्रदूषण भी कम है. ऑक्सीजन बहुत पवित्र है और इसलिए यहां मजा भी आता है. हनुमान जी तो हैं ही.. प्रकृति भी बहुत जरूरी है.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!