उमा भारती ने बता दिया BJP को मिल रही हैं कितनी सीटें? किया बड़ा दावा, कहा- 400 पार नहीं..!

ग्वालियर. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है. उमा भारती ने इंडिया गठबंधन को घेरते हुए बताया कि बीजेपी की इस लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें आ रही हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने उन मुद्दों को उठाया ही नहीं है, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं. ये मोदी विरोधी एकता है, मोदी विचार विरोधी एकता नहीं है. मुझे लगता है कि इस चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाएगा.

दरअसल, उमा भारती कल रविवार को ग्वालियर पहुंची थीं, यहां उन्होंने जयविलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष की एकता को मोदी विरोधी एकता करार दिया है.

400 नहीं 500 पार: उमा भारती
उन्होंने कहा कि यह मोदी के विचार विरोधी एकता नहीं है, जब तक यह किसी विचार की अधिष्ठान पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यह मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे. उमा भारती ने दावा किया है कि इस चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह सुपड़ा साफ हो जाएगा. विपक्ष की सीटें और कांग्रेस की सीटें पहले से भी कम हो जाएगी. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार मोदी 400 नहीं 500 पार हो रहे हैं.

अडानी-अंबानी को लेकर कही ये बात
विपक्ष के मोदी पर अडानी-अंबानी को लाभ पहुंचाने के आरोपों का भी उमा भारती ने जवाब दिया है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कहा कि देश में मुद्रा योजना आदि से कई लोग आगे बढ़े हैं, इसलिए विपक्ष के आरोपों में दम नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!