आज UP, बिहार और पंजाब में रैली करेंगे PM, शाह और नड्डा; आलाकमान अंतिम चरण में झोंकेगा पूरी ताकत

लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए छह चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। अब अंतिम चरण के चुनाव में 57 सीटों पर एक जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे। यहां करीब 11 बजे से भाजपा की जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद प्रधानमंत्री मऊ जिले के घोसी में दोपहर एक बजे से जनसभा करेंगे। पीएम मोदी दिन की तीसरी जनसभा बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में करेंगे। यहां दोपहर लगभग ढाई बजे से भाजपा की चुनावी रैली होनी है।

पंजाब और बिहार की जनता के बीच जाएंगे शाह
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव प्रचार करेंगे। शाह रविवार को बिहार और पंजाब का दौरा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी चुनाव प्रचार कार्यक्रम के मुताबिक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी भी यहां चुनावी जनसभा कर चुके हैं। काराकाट में दोपहर लगभग 12.30 बजे जनसभा करने के बाद पीएम मोदी कैमूर रवाना हो जाएंगे। यहां दोपहर दो बजे से सासाराम लोकसभा सीट पर चुनावी रैली होगी। दो जनसभाओं के बाद शाह पंजाब रवाना हो जाएंगे। पंजाब में शाह लुधियाना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका समय शाम करीब 5.30 बजे निर्धारित किया गया है।

नड्डा का बिहार दौरा; एक दिन में तीन रैलियां करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा बिहार में आज तीन जनसभाएं करेंगे। भाजपा के मुताबिक नड्डा जहानाबाद जिले से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जहानाबाद में दोपहर करीब 12.15 बजे जनसभा होगी। इसके बाद नड्डा भोजपुर जाएंगे। यहां आरा के शाहपुर में दोपहर दो बजे से चुनावी रैली होगी। दिन की तीसरी और अंतिम जनसभा नड्डा नालंदा में करेंगे। यहां शाम करीब 4.10 बजे चुनावी रैली होगी। भाजपा के अलावा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार करेंगे। इनके चुनाव प्रचार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत सूचना सामने नहीं आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!