मध्य प्रदेश में ऐसा भी होता है, इंदौर में राह चलती महिला को बंधक बना पढ़ा दिया निकाह

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को रास्ते से बंधक बनाकर फर्जी तरीके से निकाह करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद बंद कमरे में डरा-धमका कर फर्जी हस्ताक्षर कराए गए और मौलाना ने महिला की बिना अनुमति के निकाह करा दिया. फिलहाल पूरे ही मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

महिला ने कराया केस दर्ज

पीड़ित महिला किसी तरह इनके कब्जे से छूटी तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. वहीं पुलिस ने फर्जी निकाहनामा, फोटो और निकाह के लिए बनाए गए फर्जी डॉक्यूमेंट जब्त कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

बंधक बनाकर कराया निकाह

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि “आजाद नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने बताया कि शकील मुल्तानी, शम्स तबरेज और शमीम ने उसका रास्ता रोककर बंधक बनाया. जिसके बाद एक बंद कमरे में निकाह करने की धमकी देने लगे. निकाह करने से मना करने पर फर्जी हस्ताक्षर कर शकील मुल्तानी से उसका निकाह करवा दिया गया.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!