रंग लाई महापौर की गांधीगिरी, दुकानदारों और व्यापारियों ने हटाए सड़क से अवैध कब्जे

इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े मोबाइल मार्केट और इंदौर के जेल रोड पर ग्राहकों को पैर रखने की जगह नहीं मिलती. मुख्य सड़क पर और आसपास जहां तहां खड़े रहने वाले वाहनों से हर कोई परेशान है. इस स्थिति के चलते इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार को सड़क से कब्जे हटाने के लिए गांधीगिरी करने जेल रोड पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने कब्जे हटाने के लिए लोगों को समझाईश दी तो सभी अपने कब्जे और ओटले हटाने के लिए तैयार हो गए.

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे महापौर

दरअसल, शहर के जेलरोड की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में इंदौर नगर निगम ने योजना बनाई है. बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सड़कों पर कब्जा करके ओटले बनाने वाले व्यापारियों को समझने के लिए जेल रोड पहुंचे. दरअसल इस मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े हो जाते हैं, जबकि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध कब्जे भी कर लिए हैं. नगर निगम पिछले तीन दिनों से यहां व्यापारियों को अवैध कब्जे हटाने की समझाइश दे रहा है. जिसके बाद कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से कब्जे भी हटाए हैं.

अभियान के खिलाफ कई व्यापारी, सुनी समस्याएं

बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्थानीय दुकानदारों से चर्चा कर उनसे ट्रैफिक बेहतरी की दिशा में साथ आने की अपील की. महापौर से चर्चा के बाद कई दुकानदारों ने सहयोग देने पर रजामंदी दी है. हालांकि कई व्यापारी इस अभियान के खिलाफ हैं, जिनकी समस्या भी सुनी गई. नगर निगम दो दिनों तक और समझाइश का दौर चलाएगा, इसके बाद निगम ने सख्ती के साथ अवैध कब्जे हटाने तैयारी की है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!