इंदौर की चुभती गर्मी में बचाव: कहीं सड़कों पर पानी का छिड़काव तो कहीं चौक चौराहों पर लगाई ग्रीन नेट

इंदौर। मध्यप्रदेश में इस साल गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले तीन दिनों में लगातार गर्मी का पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में गर्मी से बचाव के लिए कहीं ठंडे पानी की व्यवस्था तो कहीं चौराहे पर ग्रीन नेट लगाकर गर्मी से बचने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर MIC सदस्य ने गर्मी से बचने के लिए ग्रीन नेट लगाई है। इसी तरह से अलग-अलग शहर गर्मी से बचने के कई उपाय करते नजर आ रहे हैं। इंदौर लैंटर्न चौराहे पर ग्रीन नेट लगने से कुछ राहत तो जरूर मिलती हुई नजर आ रही है, लेकिन भीषण गर्मी में नगर निगम कहीं कोई प्रयास करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

MIC सदस्य ने खुद के खर्चे पर ग्रीन नेट लगाकर लोगों को गर्मी से राहत देने का काम जरूर किया है। इस भीषण गर्मी में सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल नजर आ रहा है। कई इलाकों में भी सड़क सुनसान पड़ी हुई है। ऐसे में आने वाले नौतपा के दिनों में मौसम विभाग के मुताबिक पारा और ऊपर जा सकता है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लू लगने का अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि इस भीषण गर्मी में अपने साथ ग्लूकोज का पानी लेकर साथ में चले और चेहरे और हाथों को मफलर से ढंके।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!